Sunday, 23 October 2011

pyaari nani

है बड़ी प्यारी मेरी नानी ,
करती है बातें सुहावनी.

मीठी हंसी, नमकीन गुस्सा,
और ढेर सारा लाड दुलार;
घोल कर बनती हैं,
खूब स्वादिष्ट आचार!

काम करने का है
 अलग  ही अंदाज़,
काले रेशमी बालों का 
न जाने क्या है राज़....

छा जाता है जब,
आँखों के आगे अंधेरा ;
नानी के आंचल में ,
आता है नज़र सवेरा !

हितोपदेश,पंचतंत्र,राजा-रानी,
की सुनती हैं कहानी...
हस्ती -मुस्कुराती ,चहकती-महेकती;
है प्यारी मेरी नानी!

2 comments: